पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के मानापुर से 14 वर्षीय बालक के रहस्यमय ढंग से गायब होने से परिजन अनहोनी की आशंका में पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस गुमसुदगी की रपट दर्ज करते हुए जांच पड़ताल में जुट गई।
बताते हैं कि मानापुर निवासी अजीत पटेल का 14 वर्षीय पुत्र अश्वनी पटेल सोमवार को सायंकाल में घर से क्रिकेट खेलने के लिए कह कर निकला। लेकिन देर शाम तक घर न लौटने पर रात्रि में फूलपुर थाने पर परिजनों ने तहरीर दी। वही परिजन पूरे रात बालक के तलाश में जुटे रहे। कक्षा 8 में पढ़ने वाला अश्वनी पढ़ने लिखने में तेजतर्रार बालक के गायब होने से गांव के लोग भी परेशान दिखे। जबकि घरवालों का कहना था कि घर मे कोई बात का विवाद भी नही हुआ था।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा