पिंडरा।फूलपुर पुलिस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध असलहा व गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही एक वारंटी को भी गिरफ्तार किया।
फूलपुर इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर करखियांव चौकी इंचार्ज सचिन पटेल ने परसरा गांव के नंद घर के पास से अवैध रिवाल्वर .38 के साथ परसरा निवासी युवक अखिलेश गौड उर्फ हीरा को लगभग डेढ़ बजे धर दबोचा गया। गिरफ्तार युवक आसपास के लोगों को धमकी देने के साथ लूट के घटनाओं में भी आरोपित बताया जाता है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद अन्य लोगों के बाबत जानकारी में जुटी हुई है। उसके साथ गांव के अन्य लोगों के जुड़े होने पर कार्रवाई करेगी।
वही बरजी गांव के पास मोपेड से डिग्गी में अवैध गांजा लेकर जा रहे युवक को एसआई अतुल त्रिपाठी ने चेकिंग के दौरान धर दबोचा। उसके पास से एक किलो 240 ग्राम अवैध गांजा मिला। गिरफ्तार युवक अशोक कुमार निवासी घमहापुर फूलपुर ने बताया कि उसे बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजने के साथ बाइक को सीज कर दिया।
वही पिंडराई अंडरपास के पास जौनपुर से अवैध गांजा खरीद कर पैदल जा रहे। लहंगपुर त्रिलोचन जौनपुर निवासी मनोज विंद को एक किलो 200 ग्राम गांजे के साथ एसआई अजय गोंड़ ने धर दबोचा।
इसके अलावा एक मामले में न्यायालय से जारी वारंट पर किरतपुर निवासी युवक नत्थू पटेल को उसके घर के पास से पकड़ लिया। वह धारा 279, 337 व 338 के मुकदमें में आरोपित था तथा 6 वर्षो से फरार चल रहा था।
More Stories
विद्युत करेंट से घायल युवक की मौत,शोक में बरवां बाजार बंद
प्याज और सब्जी उत्पादन से किसान बढायें आय
काशी के डॉ मनोज तिवारी गोरखपुर में सम्मानित