दो के शव मिले, तीन अभी भी लापता; रेस्क्यू जारी~~~
बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के चिर्रा गांव के पास शनिवार दोपहर सरयू नदी में एक युवक और चार बच्चों समेत पांच लोग डूब गए। डूबने वालों में दो सगे भाई हैं। युवक इन बच्चों को बचाने में डूबा। कड़ी मशक्कत के बाद नदी से दो शव बरामद हुए हैं। गोताखोर तीन अन्य लोगों की तलाश नदी में कर रहे हैं। नदी के किनारे कई गांव की भीड़ इकट्ठा है और परिजनों में कोहराम मचा है।
पुलिस के अनुसार, टिकैतनगर थाना क्षेत्र के चिर्रा गांव निवासी मोहम्मद शकील के दो पुत्र अहमद रजा (15) और हमजा (12) के साथ परिवार के ही महमूद आलम का पुत्र शाफ अहमद और शाफ का मौसेरा भाई अयोध्या जिले के रुदौली थाना क्षेत्र के एथर गांव निवासी अयान (10) शनिवार की दोपहर गांव से करीब 300 मीटर दूर सरयू नदी किनारे पहुंचे थे। यहीं पर नदी से कुछ दूरी पर स्थित खेतों के पास महमूद आलम का छोटा भाई नूर आलम (26) थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई कर रहा था।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर