धर्मेंद्र यादव ने मुख्तार की कब्र पर चढ़ाए फूल

अफजाल और उमर से मिले, जहर के आरोप पर सरकार से जवाब मांगा
~~~~
सपा नेता और आजमगढ़ लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव सोमवार को मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे। सबसे पहले धर्मेंद्र मुख्तार अंसारी की कब्र पर पहुंचे और फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। धर्मेंद्र के साथ सपा नेता बलराम यादव और बड़ी संख्या में स्थानीय नेता मौजूद रहे।
इसके बाद धर्मेंद्र यूसुफपुर फाटक पहुंचे। यहां अफजाल अंसारी के साथ करीब 30 मिनट तक बातचीत की। धर्मेंद्र ने कहा, वह परिवार के इस दुख की घड़ी में साथ हैं। परिवार ने जो जहर देने का आरोप लगाया है उसका जवाब सरकार को देना चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जो निर्णय होगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। धर्मेंद्र ने कहा, मुख्तार अंसारी की मौत की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

About The Author

Share the News