42 गाड़ियों के काफिले के साथ आजमगढ़ की मेंहनगर विधानसभा में दौरा; सपा MLC के खिलाफ भी दर्ज एफआईआर~~~~
आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी नेता और प्रत्याशी धर्मेद्र यादव सहित 43 लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 22 मार्च को जिले की मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन आयोग की अनुमति से अधिक गाड़ियां लेकर चल रहे थे, जिसकी वजह से मुकदमा दर्ज हुआ है।
चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार आदर्श आचार संहिता लग जाने के बाद प्रत्याशियों के काफिले में 10 से अधिक गाड़ियां नहीं चल सकती। वही धर्मेंद्र यादव के काफिले में 42 से अधिक गाड़ियां थी।
इसी आधार पर मेंहनगर थाने में धर्मेंद्र यादव के साथ 42 अन्य लोगों के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य गुड्डू जमाली के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया था।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर