कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता रहे मौजूद, बोले- 2019 चुनाव से 4 गुना ज्यादा वोट पाऊंगा~~~~~
वाराणसी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अजय राय का बनारस पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2019 में मुझे जितने वोट मिले थे, इस बार उससे 4 गुना ज्यादा वोट पाऊंगा।
आज शाम को करीब 4 बजे अजय राय बनारस पहुंचे। बनारस की सीमा में प्रवेश करते ही उन्होने सबसे पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर में दर्शन पूजन किया। अजय राय के स्वागत में कांग्रेस के साथ ही सपा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। लोगों ने उन्हे फूल मालाओं से लाद दिया। शहर के मलदहिया चौराहा पहुंचकर उन्होने सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ता हर हर महादेव और अजय राय जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।
अजय राय ने वाराणसी पहुंचकर कहा कि सबको होली की शुभकामना देता हूं। 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा। 2014 का वोट 2019 में दोगुना किया। इस बार काशी के बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से 2019 के मुकाबले वोट चार गुना होगा। काशी के गलियों, गांवों और घर-घर से वाकिफ हूं। बीजेपी के लोग 10 लाख के पार जाएंगे या 10 लाख से हारेंगे, ये समय ही बताएगा।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर