पिंडरा।कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने कहाकि पिंडरा मेरी कर्मभूमि रही है और यहाँ के लोंगो से आशीर्वाद लेने आया हूं। यहाँ के जनता का आशीर्वाद लिए बगैर आगे नही बढ़ सकता।
उक्त बातें रविवार को अपराह्न में लखनऊ से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी घोषित होने के बाद पिंडरा स्थित लक्ष्मीनारायण मन्दिर में दर्शन पूजन के बाद जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए कही। उन्होंने कहाकि मेरी राजनैतिक शुरुआत पिंडरा से हुई और कार्य का शुभारंभ पिंडरा से किया है। मोदी के खिलाफ में चुनावी रण की शुरुआत पिंडरा से कर रहा हूं।
इसके पूर्व पौने 3 बजे दर्जनभर गाड़ियों के काफिला के साथ पिंडरा पहुचने पर कांग्रेस और सपाइयों ने भव्य ढंग से ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। ततपश्चात मन्दिर में पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद पूरे बाजार पैदल ही चलकर लोगों से मिलने जुलने के बाद शहर की तरफ निकल गए। इस दौरान सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, प्रदेश सचिव कमलेश यादव, नंदलाल जायसवाल, संजय पांडेय, विस् अध्यक्ष मनोज यादव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार, श्रीप्रकाश सिंह,राकेश सिंह, प्रदीप यादव, प्रमोद सिंह मुन्ना, सुरेश यादव, नवप्रकाश सिंह, मुकेश यादव, ऊदल पटेल, अनिल गुप्ता व सुनील उर्फ खँजाटी सिंह, फूलचंद यादव समेत अनेक कांग्रेस व सपा के कार्यकर्ता रहे।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर