श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19.02.2024 को थाना सिंधौरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर झंझौर चौराहे के पास से मु0अ0स0 014/2024 धारा 363/366 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त किशन चौहान पुत्र रोशन चौहान निवासी सहमलपुर थाना सिधौरा जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर अपहृता/पीड़िता को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिंधौरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
- किशन चौहान पुत्र रोशन चौहान निवासी सहमलपुर थाना सिधौरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः - उ0नि0 पवन कुमार राय, थाना सिन्धोरा, कमि0 वाराणसी
- उ0नि0 मन्दीप कुमार मिश्रा थाना सिन्धोरा, कमि0 वाराणसी
- हे0का0 नन्दलाल यादव, थाना सिन्धोरा, कमि0 वाराणसी
- म0का0 अंजू, थाना सिन्धोरा, कमि0 वाराणसी ।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर