PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में राहुल गांधी…यात्रा रुट मैप

बाबा विश्वनाथ मंदिर जा सकते हैं; ज्ञानवापी पर बयान का इंतजार, 12KM चलकर साधेंगे काशी
~~~
लोकसभा चुनाव से पहले राजनैतिक पार्टियां अपना प्रचार-प्रसार शुरू कर चुकी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। 17 फरवरी को राहुल की यात्रा काशी पहुंचेगी और वे काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए भी पहुंच सकते हैं। यह यात्रा ऐसे समय में बनारस पहुंच रही है, जब ज्ञानवापी का मामला सुर्खियों में हैं। ऐसे में राहुल वाराणसी पहुंचकर क्या संदेश देते हैं, इस पर सबकी निगाहें रहेंगी।

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र से गुजरेगी की राहुल गांधी की यात्रा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 फरवरी को वाराणसी आ रहे हैं। यहां पर करीब 12 किलोमीटर तक काफी घनी आबादी और संकरे रास्तों से उनकी न्याय यात्रा गुजरेगी। बीच में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव और गौदोलिया जैसे अत्यधिक भीड़ वाले इलाके भी पड़ेंगे। राहुल गांधी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और गोदौलिया पर आम लोगों को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पूरा रुट मैप जारी कर दिया गया है।
16 फरवरी को राहुल गांधी चंदौली के नौबतपुर से यूपी की सीमा में प्रवेश करेंगे। चंदौली स्थित सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज ये शहीद स्थल तक यात्रा चलेगी। इसके बाद रात्रि विश्राम गंगा पार चंदौली के पड़ाव में ही करेंगे। वहीं, वाराणसी से आगे भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ होते हुए अमेठी पहुंचेंगे। जहां पर 2 दिन तक न्याय यात्रा निकलेगी। इसके बाद यात्रा रायबरेली होते हुए लखनऊ पहुंचेगी।

अब जानते हैं, वाराणसी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रुट मैप…..

वाराणसी में 17 फरवरी को गोलगड्डा के मंदिर मार्ग ये यात्रा की शुरुआत होगी। वहां से विश्वेश्वर गंज तिराहा, मैदागिन चौराहा, श्री काशी विश्वनाथ, गोदौलिया चौराहा, मंडुआडीह चौराहा तक यात्रा निकलेगी। यह शहर का सबसे ज्यादा भीड़ वाला इलाका है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और कारोबारियों का यहां जन सैलाब उमड़ता रहता है।
इन्हीं के बीच से न्याय यात्रा निकालने की तैयारी है। राहुल गांधी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन भी करेंगे। फिर, गौदोलिया चौराहे पर लोगों को संबोधित भी करेंगे। यहां पर रोजाना 2 लाख से ज्यादा पर्यटक और श्रद्धालुओं का आवागमन हो जाता है। ऐसे में भीड़ को संभालने में पुलिस क मशक्कत भी होनी तय है।

मंडुआडीह चौराहे पर होगा भव्य स्वागत

गोदौलिया से लक्सा और रथयात्रा होते हुए राहुल गांधी की यात्रा मंडुआडीह चौराहे पर पहुंचेगी। जहां पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद राहुल गांधी भदोही निकल जाएंगे। वहां पर इंदिरा मिल चौराहा, राजपुरा चौराहा से होते हुए ज्ञानपुर इंटर कॉलेज में यात्रा रूकेगी। राजपुरा चौराहा पर राहुल गांधी का भाषण होगा। ज्ञानपुर इंटर कॉलेज में रात्रि विश्राम के बाद 16 फरवरी को गोपीगंज चौक से होते हुए यात्रा प्रयागराज में प्रवेश करेगी।
प्रयागराज में हंडिया, हुब्सा मोर, नासिरपुर, हाथी पार्क, मनमोहन पार्क, लक्ष्मी चौराहा, सोरांव, तेलियरगंज, मलक्का, मऊ आइमा और अंतिम पड़ाव रामफाल इनारी होगा। यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे।

अमेठी में 2 दिन की यात्रा

19 फरवरी को प्रयागराज से आगे प्रतापगढ़ की ओर निकलेंगे। यहां पर भगवान चुंगी चौराहा, अंबेडकर चौराहा, लालगंज चौक से गांधी इंटर कॉलेज, संगीपुर पहुंचेंगे। इसके बाद अमेठी में प्रवेश कर जाएंगे। यहीं से यात्रा शुरू होगी। सरगरा तिराहे पर राहुल गांधी और न्याय यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। गौरीगंज स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में यात्रा रूकेगी। यहां नजदीकी टोल बाबू गंज पर राहुल गांधी लोगों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद अमेठी के तेनुडा में रात्रि विश्राम होगा। 20 फरवरी को अमेठी के फुसर्तगंज से यात्रा की शुरुआत होगी। यहां से रायबरेली होते हुए लखनऊ पहुंचेगी।

About The Author

Share the News