वाराणसी। कृषि उत्पादन के पारदर्शी और वैज्ञानिक आकलन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को विकासखंड हरहुआ के ग्राम सभा मुर्दहा में स्वयं उपस्थित रहकर गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई।
इस दौरान किसानों अवनीश कुमार और निहोरी यादव के खेतों में वैज्ञानिक विधि से 43.3 वर्गमीटर क्षेत्रफल में फसल कटाई कर उत्पादन का आंकलन किया गया।
अवनीश कुमार के खेत में उत्पादन
अराजी संख्या 350 पर श्रीराम 303 किस्म के गेहूं की कटाई में 14.530 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ।
- प्रति हेक्टेयर: 33.560 कुंतल
- प्रति एकड़: 13.420 कुंतल
- प्रति बीघा: 8.390 कुंतल
- प्रति बिस्वा: 0.420 कुंतल
निहोरी यादव के खेत में उत्पादन
उसी क्षेत्रफल में कटाई के दौरान 16.340 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ।
- प्रति हेक्टेयर: 37.740 कुंतल
- प्रति एकड़: 15.090 कुंतल
- प्रति बीघा: 9.430 कुंतल
- प्रति बिस्वा: 0.470 कुंतल
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से की जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का सही और न्यायपूर्ण मूल्यांकन मिल सके।
रिपोर्ट: रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया ने इजरायल के लिए उड़ानें 31 मई तक रद्द कीं
विधायक व एसडीएम ने मृतक दम्पति के पुत्र को सौंपा राहत स्वीकृति पत्र, झुलसी किशोरी का भी जाना हाल
न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज, जमीन बैनामा में धोखाधड़ी का आरोप