कहा- हमारे साथ आएं तो RPI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देंगे; नीतीश कुमार को जाने-आने की आदत~~
बसपा प्रमुख मायावती को RPI के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने पार्टी में शामिल होने का ऑफर किया है। उन्होंने कहा, “मायावती अगर RPI में शामिल हो जाएं तो उनको पार्टी का अध्यक्ष बना देंगे। जिससे कि हम बाबा साहब की विचारधाराओं को लोगों तक पहुंचा सके।”
वहीं, नीतीश कुमार के NDA में शामिल होने पर कहा- उनको तो जाने-आने की आदत है। अठावले 1 दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं। उन्होंने VVIP गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा- 4 मार्च को RPI यानी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया रमाबाई अंबडेकर मैदान में विशाल जनसभा करेगी।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर