थोक में आईपीएस तबादले: डीसीपी आकाश पटेल बने चंदौली के एसपी, 27 अधिकारियों को नई तैनाती

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जारी सूची में कुल 27 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे कई जिलों की पुलिस व्यवस्था में अहम बदलाव देखने को मिलेगा।

सबसे चर्चित फेरबदल में आकाश पटेल को गोमती जोन के डीसीपी पद से हटाकर चंदौली का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके अलावा कई जिलों में एसपी और एसएसपी स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। लखनऊ, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, एटा, मऊ, बहराइच, जालौन और महोबा समेत कई जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

चन्द्र प्रकाश को आईजी सुरक्षा बनाया गया

राजेश द्विवेदी को पीएसी अलीगढ़ की कमान

श्याम नारायण सिंह को SDRF लखनऊ भेजा गया

इलामारन को एटा का नया एसएसपी नियुक्त किया गया

सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर की जिम्मेदारी

दीक्षा शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया

आकाश पटेल को एसपी चंदौली नियुक्त किया गया

सरकार का यह निर्णय प्रशासनिक कसावट, बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। माना जा रहा है कि इन बदलावों का असर जल्द ही प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर देखने को मिलेगा।

— रॉयल शाइन टाइम्स

About The Author

Share the News