जवाहर नवोदय विद्यालय की पहल: छात्राओं को सेनेटरी किट व स्वच्छता का दिया संदेश

पिंडरा।
प्राथमिक विद्यालय फूलपुर में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ।

इस दौरान शिक्षक रत्नेश कुमार त्रिपाठी व दीक्षा ध्यानी की टीम ने छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत व शारीरिक स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेष रूप से किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं व उनकी माताओं को माहवारी से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दी गईं तथा स्वच्छता बनाए रखने के उपाय बताए गए। साथ ही, जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम द्वारा बड़ी छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए और विद्यालय को फर्स्ट एड बॉक्स भी उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।

इस पहल से छात्राओं में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी और कार्यक्रम की सभी ने सराहना की।

About The Author

Share the News