सेवानिवृत्त शिक्षक को भावभीनी विदाई, साथियों ने दी शुभकामनाएं

पिंडरा। पिंडरा विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंधोरा में कार्यरत शिक्षक महेंद्र प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को विद्यालय परिसर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहकर्मी शिक्षकों ने उनके लंबे शिक्षकीय योगदान को याद करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं रामायण की प्रति भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने महेंद्र प्रसाद के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने सेवा काल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत रहे।

इस मौके पर ई0प्र0 अध्यापक नवीन सिंह, विनोद कुमार, रामजीत प्रसाद, रमेश चंद्र भारती, कृष्ण कुमार, संजय वर्मा, नंदलाल प्रसाद, विकास बाबू, मनोज सिंह, प्रकाश राय, दयाशंकर मौर्य, सुनील गुप्ता एवं अनुज सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News