बाबतपुर।यह राष्ट्रीय ध्वज बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के मेंन गेट पर एक होटल में अपने पोर्च में अन्य देशों के साथ तब से झुका कर रखा है जब जी-20 का अभियान चल रहा था। आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भी इस राष्ट्रीय ध्वज को इस तरह झूका कर रखा गया है। जब कि होटल एयरपोर्ट के नजदीक होने के नाते यहां वरिष्ठ अधिकारियों का आना जाना लगा रहता हैं लेकिन किसी अधिकारी की नजर इस पर नहीं पड़ती है। वही कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार राजू ने कहा कि इस तरह तिरंगे का अपमान नहीं होना चाहिए इसी तिरंगे के लिए 26 जनवरी को पूरा देश खुशियां मना रहा है और इस बददिमाग होटल के मालिक का दिमाग नहीं काम कर रहा है इस अपमान को देखते हुए इसके ऊपर देस द्रोह का मुकदमा कायम होना चाहिए अगर शासन प्रशासन एक्शन नहीं लेती है तो हम इसके लिए राष्ट्रपति , रक्षा मंत्री, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर