पिंडरा (वाराणसी)।
फूलपुर पुलिस ने युवती को डरा-धमकाकर जबरन दुष्कर्म करने तथा रुपये और जेवरात छीनने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे रामपुर ओवरब्रिज के पास से दबोचा।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि फूलपुर पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रामपुर हाईवे बाईपास के पास से मुकदमे में वांछित अभियुक्त मंजीत यादव उर्फ रामू यादव, निवासी कठिरांव (फूलपुर) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार 11 मार्च को पीड़िता प्रीति चौरसिया ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने किसी तरह उसका मोबाइल नंबर प्राप्त कर उससे संपर्क स्थापित किया। इसके बाद अभियुक्त ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे भयभीत किया और इसी का फायदा उठाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता का आरोप है कि अभियुक्त समय-समय पर उससे जेवरात और रुपये भी लेता रहा तथा गाली-गलौज करते हुए उसके पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी देता था।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 352, 351(3) व 308(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर वांछित अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
आयुष्मान योजना में वाराणसी के 230 अस्पताल, 100 से ज्यादा के डिस्प्ले बोर्ड गायब
आईआईटी बीएचयू टेक्नेक्स में सेना को सलामी देता रोबोट, फेरारी कार की प्रदर्शनी, सीईओ पहुंचे
कैंट रेलवे स्टेशन पर अफ्रीकी सोने की खेप बरामद, राजधानी एक्सप्रेस से 3.50 करोड़ का सोना पकड़ा