पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में डेढ़ करोड़ की लागत से सड़कों का लोकार्पण

पिंडरा।
पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को विकास कार्यों की श्रृंखला में दो सड़कों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ने डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने मार्गों को जनता को समर्पित किया।

मरुई से घेचुरी होते हुए धरसौना मार्ग तक लगभग 1 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विधायक ने इस मार्ग का नाम “किसान पथ मार्ग” रखने की घोषणा की। इससे पूर्व 42.10 लाख रुपये की लागत से साधोगंज-भीटी मार्ग से लोकीपुर-चंगवार सीमा तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि गांवों को सड़कों से जोड़ना विकास की पहली सीढ़ी है। बेहतर संपर्क व्यवस्था से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों का विकास प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिलामंत्री फौजदार शर्मा, मंडल अध्यक्ष आशीष प्रकाश सिंह, बसंत उपाध्याय, सुनील दत्त वर्मा, सुबास चंद्र पटेल, संजय पांडेय, अर्जुन पटेल, डॉ. मोखन वर्मा, अजय सिंह चौधरी, मुन्ना सिंह चौधरी, रमेश पटेल, झगड़ू मिश्रा, पप्पू सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने नई सड़क निर्माण पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और विकास को नई गति मिलेगी।

— रॉयल शाइन टाइम्स

About The Author

Share the News