बड़ा गांव विकास खंड अंतर्गत सगुनंहा गांव में एयरपोर्ट के पास कूड़े के ढेर में आग लगा देने का मामला सामने आया है। यह कोई आकस्मिक आगजनी नहीं, बल्कि जमा कूड़े को हटाने के बजाय उसमें आग लगा देने की घटना है, जिससे आसपास के क्षेत्र में भारी मात्रा में धुआं फैल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कूड़े का ढेर कई दिनों से सड़क किनारे पड़ा हुआ था। समय पर सफाई न होने के कारण किसी ने उसमें आग लगा दी, जिसके बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। धुएं के कारण अगल-बगल की दुकानों में बैठे व्यापारियों और रास्ते से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि धुएं के चलते सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और घुटन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। एयरपोर्ट मार्ग होने के कारण यहां आवागमन भी अधिक रहता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से मांग की है कि नियमित रूप से कूड़ा उठान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा खुले में कूड़ा जलाने पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते कूड़ा हटाया जाता, तो आग लगाने की नौबत ही नहीं आती। प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

More Stories
🚨 STF का शिकंजा: 50 हजार का इनामी मो. अरशद वाराणसी से गिरफ्तार
🌱 एक घंटे में 3 लाख पौधे, काशी रचेगी विश्व रिकॉर्ड!
यूरोप के द्वार अब यूपी के युवाओं के लिए खुले