उनके खिलाफ 1 ही उम्मीदवार, उसका भी पर्चा खारिज
बीजेपी के दारा सिंह चौहान विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए। वह जीत का सर्टिफिकेट लेने विधानसभा के टंडन हाल में दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि विधानपरिषद की खाली हुई एक सीट पर 30 जनवरी को वोटिंग होनी थी। इस सीट पर बीजेपी की ओर से दारा सिंह चौहान ने नामांकन किया था। एक निर्दलीय उम्मीदवार का पर्चा खारिज हो जाने की वजह से दारा सिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
दारा सिंह का कार्यकाल जनवरी 2027 तक रहेगा। यह सीट डॉक्टर दिनेश शर्मा के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर