को मिला नया नेतृत्व: आशुतोष पंत ने संभाला महाप्रबंधक का पद

अनुभवी IRSEE अधिकारी के नेतृत्व में उत्पादन व नवाचार को मिलेगी नई दिशा

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहा, जब आशुतोष पंत ने महाप्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

23 मार्च 1968 को उत्तराखंड के खटीमा में जन्मे पंत हल्द्वानी के निवासी हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा निर्मला कॉन्वेंट, हल्द्वानी तथा बिड़ला विद्या मंदिर, नैनीताल से प्राप्त की। वर्ष 1988 में उन्होंने से विद्युत इंजीनियरिंग में स्नातक उपाधि हासिल की।

आशुतोष पंत भारतीय रेलवे विद्युत इंजीनियरिंग सेवा (IRSEE) के 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं और वर्ष 1991 में भारतीय रेल सेवा में शामिल हुए। उनकी पहली नियुक्ति प्रयागराज में सहायक विद्युत इंजीनियर (रेल विद्युतीकरण) के रूप में हुई।

अपने दीर्घ सेवाकाल में उन्होंने मुख्य विद्युत सामान्य इंजीनियर (उत्तर रेलवे), उप महाप्रबंधक (उत्तर रेलवे), मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर () तथा जोधपुर मंडल सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनकी प्रशासनिक क्षमता और तकनीकी दक्षता के लिए वर्ष 2016 में रेल मंत्री द्वारा राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में बरेका उत्पादन, गुणवत्ता और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा और भारतीय रेल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

About The Author

Share the News