सिंधोरा बाजार में व्यापारियों को मिला वित्तीय सुरक्षा का मंत्र

पिंडरा।

सिंधोरा स्थित रामजी मैरिज हॉल में उद्योग व्यापार मंडल समिति और आर्थिक आरोग्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में व्यापारिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर वित्तीय सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

अभियान के दौरान व्यापार से संबंधित विभिन्न सब्सिडी और सरकारी लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने डिजिटल और वित्तीय साक्षरता पर जोर देते हुए बैंकिंग सेवाओं, जीएसटी पंजीकरण, कर प्रबंधन और व्यापार संचालन के सरल एवं प्रभावी तरीकों को साझा किया।

कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों ने व्यापारियों को बताया कि सही वित्तीय योजना और समय पर रजिस्ट्रेशन के माध्यम से वे अपने व्यवसाय को सुरक्षित और सुदृढ़ बना सकते हैं। मौके पर ही कई व्यापारियों का निःशुल्क उद्यम रजिस्ट्रेशन भी किया गया, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

इस अवसर पर ‘फाउंडेशन फॉर एमएसएमई क्लस्टर’ और ‘आर्थिक आरोग्यं प्रोग्राम’ की ओर से स्टेट कोऑर्डिनेटर बृजेश, मास्टर ट्रेनर लोकेश, जिला ट्रेनर आकाश सैनी एवं आनंद उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इसे व्यापार हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

About The Author

Share the News