टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का हुआ सत्यापन

। बड़ागांव ब्लॉक की 45 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने की प्रक्रिया के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत कवि रामपुर में भौतिक सत्यापन किया गया। यह सत्यापन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर मोहम्मद के नेतृत्व में तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सत्यापन के दौरान टीम द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया गया कि टीबी (क्षय रोग) कोई कलंक नहीं है, बल्कि यह एक बैक्टीरिया से फैलने वाली बीमारी है। जैसे अन्य बीमारियां होती हैं, उसी प्रकार इसका भी नियमित दवा सेवन और समय-समय पर जांच के माध्यम से पूर्ण इलाज संभव है। टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि टीबी की जांच और उपचार पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है।

इस दौरान टीम के सदस्य डॉ. सुजीत, डॉ. जयंत, प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ आर.के. यादव का विशेष योगदान रहा। वहीं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी दिवाकर वर्मा, विजय मिश्रा, प्रवीण राय, बृजेश सहित अन्य कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम पंचायत अधिकारी डब्ल्यू. यादव, राजीव गौतम, अजय राय, कृष्ण कुमार, राजेश चंद्रा सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

टीम द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन के साथ-साथ ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

— संवाददाता, रॉयल शाइन टाइम्स

About The Author

Share the News