/पिंडरा। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा बाबतपुर स्थित कार्यालय में जोन के समस्त थाना प्रभारियों के साथ कार्यों की विस्तृत समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान , तथा के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों की गहन समीक्षा की गई। वांछित एवं फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान संचालित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
लंबित विवेचनाओं की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए विवेचकों के साथ नियमित बैठक कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। गौ-वध से संबंधित मामलों में कठोर निरोधात्मक कार्रवाई, संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी एवं सक्रिय सूचना तंत्र बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की सूची का अद्यतन सत्यापन, उनके वर्तमान निवास, गतिविधियों एवं आजीविका की जांच कर निरंतर निगरानी रखने को कहा गया। लूट एवं चोरी की घटनाओं में वांछित अभियुक्तों की लोकेशन ट्रेस कर तकनीकी एवं पारंपरिक माध्यमों से शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जन शिकायतों एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का भौतिक सत्यापन कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने तथा संवेदनशील एवं विवादित स्थलों का भ्रमण कर आवश्यक निवारक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
इसके अतिरिक्त चिन्हित माफियाओं एवं उनके परिजनों की अर्जित संपत्तियों का सत्यापन कर विधिक प्रावधानों के अंतर्गत जब्ती/कुर्की की कार्रवाई प्रभावी रूप से करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक के अंत में पुलिस उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

More Stories
हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी
टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का हुआ भौतिक सत्यापन, पिंडरा ब्लॉक की 47 पंचायतें घोषित
पिंडरा के अमित गिरी विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ (पूर्वी) के बने प्रदेश अध्यक्ष