हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव में नौनिहालों का सम्मान

पिंडरा।
बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सोमवार को विकास खंड के बीआरसी मंगारी परिसर में “हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा एवं एसआरजी डॉ. कुँवर भगत ने दीप प्रज्वलन व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बीईओ विनोद मिश्रा ने कहा कि नौनिहाल देश का भविष्य हैं। उन्हें उत्साहित और प्रेरित करना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि वे जीवन में गरिमामय ढंग से आगे बढ़ सकें। एसआरजी डॉ. कुँवर भगत ने संकल्प दिलाया कि विकास खंड के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को समृद्ध बनाया जाएगा तथा स्पेशल एजुकेटर के सहयोग से प्री-प्राइमरी शिक्षा को और सशक्त किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले आधा दर्जन शिक्षकों व कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रत्येक न्याय पंचायत से चयनित पांच-पांच छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप स्टेशनरी किट प्रदान की गई।

इस मौके पर नवीन सिंह, नितेन्द्र श्रीवास्तव, संतोष मौर्य, कमलकांत पुष्कर, संतोष विश्वकर्मा, जियालाल, अजय राय, आनंद पांडेय सहित अनेक शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, स्पेशल एजुकेटर, संकुल शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

रॉयल शाइन टाइम्स

About The Author

Share the News