पिंडरा के अमित गिरी विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ (पूर्वी) के बने प्रदेश अध्यक्ष

पिंडरा (वाराणसी)। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच संगठन को सशक्त बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी ने काशी क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमित अवधेश गिरी को गौरक्षा प्रकोष्ठ (पूर्वी) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई।

अमित अवधेश गिरी मूल रूप से बड़ागांव विकासखंड के चिलविला गांव के निवासी हैं। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले अमित गिरी बचपन से ही हिंदुत्व विचारधारा और गौसेवा से जुड़े रहे हैं। बताया जाता है कि उन्होंने ठंड, बरसात और विपरीत परिस्थितियों में भी गौमाता की सेवा करते हुए चारा, कंबल, पनियारा और अलाव आदि की व्यवस्था की। साधु-संतों और सनातन धर्म के प्रति उनके विशेष लगाव और सक्रिय सामाजिक योगदान को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद वाराणसी की सीमा पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

अमित गिरी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन वे तन-मन-धन से करेंगे। उन्होंने बताया कि सरकारी गौशालाओं में गोवंश के साथ हो रहे व्यवहार की समीक्षा की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जाएगी।

इस मौके पर भूपेंद्र दुबे (उपाध्यक्ष, वाराणसी गो रक्षा), धीरज मिश्रा, राहुल मिश्रा, राजेश दुबे, रॉकी पांडे, किशन पांडे, वरुण सिंह, गौरव सिंह, डब्लू सिंह, डॉ. अरविंद पटेल, राजेश पटेल, विजय पटेल, सुभाष पटेल, विकास यादव, दीपक विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News