पिंडरा।
पिंडरा के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा के केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनाती होने के उपलक्ष्य में सोमवार को बीआरसी मंगारी परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों व कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल को यादगार बताया।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए बीईओ विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि दो वर्षों से अधिक समय तक पिंडरा ब्लॉक में सेवा देने के दौरान जो सम्मान, सहयोग और प्रेरणा मिली, उसे वे कभी भुला नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां का अनुभव उनके प्रशासनिक जीवन में सदैव मार्गदर्शक रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसआरजी डॉ. कुँवर भगत ने की, जबकि संचालन महेंद्र प्रताप सिंह ने किया। वक्ताओं ने श्री मिश्रा के कार्यकाल की सराहना करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार और समन्वय की भावना को उनकी प्रमुख उपलब्धि बताया।
इस अवसर पर कैलाश यादव, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, शिवप्रकाश सिंह, मनोज सिंह, संजय गुप्ता, संजय पांडेय, अरविंद द्विवेदी, अरविंद वर्मा, संतोष मौर्य, वीरेंद्र कुमार, मुनिकेश सिंह, प्रवीण सिंह, प्रमोद सिंह, जितेंद्र सिंह, विशाल सेठ, विपिन पांडेय, चंद्रेश पटेल, सीताराम चौधरी सहित दर्जनों शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More Stories
पिंडरा के अमित गिरी विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ (पूर्वी) के बने प्रदेश अध्यक्ष
हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव में नौनिहालों का सम्मान
गर्भवती महिला को भर्ती करने से इनकार, सीएचसी गंगापुर मंगारी पर लापरवाही का आरोप