पिंडरा। दंत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर की ओर से छात्रों को उपहार स्वरूप 450 टूथब्रश एवं टूथपेस्ट वितरित किए गए।
कंपनी की प्रतिनिधि निधि सोनकर एवं साक्षी गुप्ता ने विद्यार्थियों को सही तरीके से ब्रश करने के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन सुबह-शाम दो बार ब्रश करने तथा दांतों की नियमित सफाई बनाए रखने का आग्रह किया।
विद्यालय के स्टेट अवॉर्डी शिक्षक कमलेश कुमार पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ और मजबूत दांत न केवल भोजन को सही ढंग से चबाने में सहायक होते हैं, बल्कि हमारी मुस्कान को भी आकर्षक बनाते हैं। उन्होंने बताया कि दांतों की उपेक्षा करने से कैविटी, दांत दर्द और मसूड़ों की बीमारियां हो सकती हैं। बच्चों को मीठी चीजों का सीमित सेवन करने और समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी गई।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक क्षितिश कुमार दीक्षित ने विद्यार्थियों के साथ एक रोचक गतिविधि कराते हुए स्वच्छता का महत्व समझाया और कहा कि हमें हमेशा साफ-सुथरा और सुरक्षित रहने की आदत डालनी चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक प्रवीण, सुजीत, शैलेंद्र अंजुम, निर्मला, आरती, धर्मराज, चंद्रकला, मुंद्रावती, प्रतिभा, जयहिंद, प्रमोद, स्नेहा एवं प्रतिमा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने दांतों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

More Stories
में सुरक्षा के साये में चौड़ीकरण, सख़्ती के बीच आगे बढ़ रहा ध्वस्तीकरण
ट्रोजन APK से 42.50 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, गैंग सरगना समेत 5 गिरफ्तार
UP Budget 2026-27: अल्पसंख्यक कल्याण को 2,058 करोड़, शिक्षा और रोज़गार पर सरकार का बड़ा दांव