पिंडरा।
राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर मंगलवार को पिंडरा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों, इंटर कॉलेजों और निजी स्कूलों में बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा एलबेंडाजोल वितरित की गई। कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित हुआ।
पिंडरा ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा ने पिंडराई स्थित कम्पोजिट स्कूल में बच्चों के सामने स्वयं दवा की खुराक लेकर अभियान की शुरुआत की और इसके बाद बच्चों को दवा वितरित की। वहीं नेशनल इंटर कॉलेज पिंडरा में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव द्विवेदी ने विद्यार्थियों को खुराक दी।
अभियान के तहत कम्पोजिट विद्यालय समोगरा, रमईपट्टी, करखियाव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय थानारामपुर, फूलपुर, सिंधोरा, बाबतपुर, मंगारी, प्राथमिक विद्यालय चितईपुर, जमापुर, अजईपुर, सुरही, फुलपुर, मरुई, तिवारीपुर, खालिसपुर सहित अनेक विद्यालयों में हजारों बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा दी गई। क्षेत्र के इंटर कॉलेजों में भी वितरण किया गया।
बीईओ विनोद मिश्रा ने बताया कि पिंडरा ब्लॉक के 149 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित हुआ, जिससे हजारों बच्चों को लाभ मिला।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
पुलिसिया उत्पीड़न के आरोपों को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिले किसान
टनल खुदाई की चपेट में आया दो मंजिला मकान, बड़ा हादसा टला
देवरानी की जगह परीक्षा देने पहुँची जेठानी भी गई जेल