गांव पहुंचने पर अनन्या का हुआ भव्य स्वागत

लगातार दूसरी बार नेशनल खेलने का रिकॉर्ड

पिंडरा।
69वीं राष्ट्रीय योगासन अंडर–17 बालिका प्रतियोगिता में आयोजित योगासन स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में सर्वेश्वरी इंटर कॉलेज, सेहमलपुर की छात्रा अनन्या सिंह ने परंपरागत योगासन शैली में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर इंडिया 28वां रैंक हासिल किया। प्रतियोगिता से लौटने पर गांव पहुंचते ही अनन्या का भव्य स्वागत किया गया।

विद्यालयी कोच एवं स्टेट अवॉर्डी शिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि अनन्या ने लगातार दूसरी बार नेशनल स्तर पर प्रतिभाग करते हुए उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। इससे पूर्व भी विगत वर्ष अनन्या ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से नेशनल प्रतियोगिता में स्थान बनाया था।
अनन्या के प्रशिक्षण में अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की व्यायाम शिक्षिका प्रिया मिश्रा की भी सराहनीय भूमिका रही है।

गांव पश्चिमपुर, पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल–नगाड़ों और माल्यार्पण के साथ अनन्या का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह, दादा शिव शंकर सिंह, दादी छवि देवी, मां प्रिया सिंह, पिता संजय सिंह, शिक्षक क्षितिश दीक्षित एवं प्रवीण सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अनन्या को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

— रॉयल शाइन टाइम्स

About The Author

Share the News