ब्लैकमेलिंग से गोलीकांड तक: गोरखपुर की अंशिका का काला सच

न्यूड वीडियो कॉल के जरिए उगाही, DSP से दरोगा तक फंसे; जन्मदिन पर चली गोली, 12 पुलिसकर्मी जांच के घेरे में

गोरखपुर | बड़ी खबर

में जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक को गोली मारने के मामले में आरोपी युवती अंशिका को लेकर पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच के अनुसार, अंशिका कथित तौर पर न्यूड वीडियो कॉल के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करती थी और उनसे पैसों की उगाही करती थी।

मोबाइल से मिले आपत्तिजनक वीडियो

सूत्रों के मुताबिक, अंशिका के मोबाइल फोन से बड़ी संख्या में अश्लील वीडियो और चैट्स बरामद हुई हैं। सख्त पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पहले दोस्ती करती, फिर न्यूड वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल कर रकम वसूलती थी।

पुलिस का दावा है कि बीते पांच वर्षों में उसका संपर्क करीब 150 लोगों से रहा। इनमें अयोध्या का एक DSP, गीडा थाना प्रभारी सहित 12 से अधिक पुलिसकर्मी भी बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

बर्थडे पार्टी बनी गोलीकांड

बताया जा रहा है कि 20 जनवरी को अंशिका दोस्तों के साथ मॉडल शॉप के पास जन्मदिन मना रही थी। इसी दौरान एक निजी अस्पताल के मैनेजर से विवाद हो गया। आरोप है कि अंशिका ने पिस्टल निकालकर मैनेजर पर तान दी। छीना-झपटी के दौरान गोली मैनेजर के दोस्त के पेट में जा लगी।

घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने अंशिका और उसके साथियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जांच के दायरे में कई चेहरे

पुलिस ने अंशिका को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
के अनुसार—

  • मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल और पैसों के लेन-देन की गहन जांच जारी है।
  • अंशिका के साथी बंटी वर्मा समेत 5 आरोपियों की तलाश की जा रही है।

परिवार से भी बना ली थी दूरी

अंशिका मूल रूप से हरपुरबुदहट की रहने वाली बताई जा रही है और सिंघड़िया इलाके में किराए पर रहती थी। महंगे रहन-सहन और लगातार घूमने-फिरने के कारण परिवार ने उससे दूरी बना ली थी।

पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

— रॉयल शाइन टाइम्स

About The Author

Share the News