पिंडरा।
पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि अधिवक्ता बार और बेंच की अहम कड़ी होते हैं। उनके साथ समन्वय स्थापित कर ही देश और समाज को सही दिशा दी जा सकती है। उन्होंने वकीलों से जनता को भरोसेमंद और निष्पक्ष न्याय दिलाने की अपील की।
विधायक गुरुवार को पिंडरा तहसील बार के वार्षिक चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वकील वर्ग पढ़ा-लिखा और जागरूक समाज का प्रतिनिधि है। न्याय की उम्मीद लेकर लोग अधिवक्ताओं के पास आते हैं, ऐसे में उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने वकीलों की मानसिक परिपक्वता, सहनशीलता और समाजहित में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह ने कहा कि वकील जिस सेवा-भाव और धैर्य के साथ वादकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं, उसकी तुलना किसी भी समाजसेवा से नहीं की जा सकती।
इससे पूर्व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पूर्व तहसील बार अध्यक्ष अशोक पांडेय ने मंगलाचरण पाठ किया। इसके बाद बार की ओर से अतिथियों को स्मृति-चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान बार की ओर से विधायक को मांग-पत्र सौंपा गया, जिस पर विधायक ने मंच से अधिवक्ता टिन शेड को पक्के अधिवक्ता चैंबर में परिवर्तित कराने की घोषणा की।
कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के मेधावी पुत्र-पुत्रियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण बार अध्यक्ष प्रीतराज माथुर ने दिया, संचालन एडवोकेट अश्वनी मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री रणधीर सिंह पटेल ने किया।
इस अवसर पर ग्रामीण न्यायालय के जज सत्यम सिंघल, सेंट्रल बार के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम, महामंत्री आशीष सिंह, रविन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व तहसील बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, कमला प्रसाद मिश्रा, श्रीनाथ गोंड़, राजातालाब बार अध्यक्ष राजेश सिंह, महामंत्री वीरेंद्र यादव, बनारस बार के विनोद पांडेय, कैलाश नारायण सिंह, हेमंत दूबे, मनीष चौबे, शैलेश मिश्रा, श्रीप्रकाश मिश्रा, अजय सिंह, तेजबहादुर पटेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
पिंडरा तहसील बार के शपथ लेने वाले पदाधिकारी
अध्यक्ष: प्रीतराज माथुर
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: रविशंकर यादव
कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक): देवेंद्र मिश्रा
कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम): अखिलेश कुमार सिंह
महामंत्री: रणधीर कुमार सिंह
कोषाध्यक्ष: सुनील कुमार वर्मा
सहायक सचिव (प्रशासन): विवेक कुमार पाल
पुस्तकालय सचिव: अरुण कुमार यादव
ऑडिटर: सुधीर कुमार राय
प्रबंधन समिति (10 वर्ष से अधिक):
अशोक कुमार, ऊदल राम, सर्वेश कुमार पांडेय, श्रीप्रकाश मिश्र, सियाराम यादव, योगेंद्र नाथ चौरसिया
प्रबंधन समिति (10 वर्ष से कम):
अवनीश पांडेय, जयहिंद यादव, शीला वर्मा, उमेश सिंह
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ