वाराणसी। शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में शामिल में बुधवार दोपहर से प्रशासन ने एक्शन मोड में आते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासन और की संयुक्त टीम सुबह करीब दस बजे क्षेत्र में पहुंची और रजिस्ट्री हो चुकी संपत्तियों को चिन्हित कर तोड़फोड़ की प्रक्रिया आरंभ की।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे इलाके में आवागमन को अस्थायी रूप से नियंत्रित कर दिया गया।
सीके 43/142 भवन से हुई शुरुआत
दालमंडी चौड़ीकरण के तहत सबसे पहले सीके 43/142 नंबर भवन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में आम नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी। इस दौरान स्थानीय निवासियों में नाराजगी देखी गई और कुछ लोगों ने प्रशासनिक फैसले पर दबी जुबान में विरोध भी जताया।
विकास के नाम पर कार्रवाई, प्रशासन का पक्ष
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह पूरी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार दालमंडी क्षेत्र के चौड़ीकरण से भविष्य में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, जाम की समस्या कम होगी और आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
व्यापारियों की चिंता, आजीविका पर संकट
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि इससे उनका कारोबार प्रभावित होगा और कई परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो सकता है। वहीं प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा दिया जा रहा है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।
शांति बनाए रखने की अपील
स्थिति को देखते हुए दालमंडी क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती जारी है। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य को आधुनिक, सुव्यवस्थित और यातायात के अनुकूल बनाना है।
रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ