चौबेपुर। क्षेत्र के भन्दहा कला ग्राम निवासी रसेश चांद्रायण ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए , हरिद्वार से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में बीएससी पाठ्यक्रम में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सोमवार को हरिद्वार में आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
रसेश की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके पिता नर नाहर पाण्डेय प्रगतिशील किसान हैं, जबकि माता रूबी पाण्डेय गृहिणी हैं। परिवारजनों और ग्रामीणों ने रसेश को बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रसेश के चाचा वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में रसेश , नई दिल्ली में त्रिवर्षीय समन्वित एमएससी–एमटेक (सूचना प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष के छात्र हैं।
रॉयल शाइन टाइम्स के लिए विशेष रिपोर्ट।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ