पिंडरा।
पिंडरा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी में वर्ल्ड वेटलैंड डे के अंतर्गत सोमवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के स्टेट अवॉर्डी शिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय ने छात्रों को बताया कि वेटलैंड डे हर वर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है। इसे विश्व आर्द्रभूमि दिवस भी कहा जाता है। वेटलैंड में झील, तालाब, नदियाँ और दलदली क्षेत्र आते हैं। इनका हमारे जीवन में बहुत महत्व है। इस दिन लोगों को वेटलैंड के संरक्षण के लिए जागरूक किया जाता है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते है,जैसे पेंटिंग,निबंध लेखन,वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि। इससे जल संरक्षण होता है और जीव-जंतुओं को सुरक्षित स्थान मिलता है। इसी क्रम में अपर राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर जूनियर वर्ग के छात्रों से पेंटिंग के माध्यम से वर्ल्ड वेटलैंड डे पर जन समुदाय को प्रेरित करने की अपेक्षा की गई है। आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रधानाध्यापक क्षितिश कुमार दीक्षित ने छात्रों को आर्द्रभूमि की उपयोगिता एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी के बाबत जानकारी दी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शिक्षिका श्रीमती अंजुम,आरती, धर्मराज, प्रतिमा,स्नेहा और जय हिंद ने पुरस्कृत किया। अब इन पेंटिंग्स को स्पीड पोस्ट से नेशनल म्यूजियम आफ नेचुरल हिस्ट्री, मिनिस्ट्री ऑफ़ एनवायरमेंट,फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज नई दिल्ली को आगे की प्रतियोगिता हेतु प्रेषित किया जाएगा। जहां चयनित होने पर छात्रों को नेशनल लेवल पर पुरस्कृत होने का अवसर भी मिलेगा।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ