।
सिंधोरा थाना क्षेत्र के मरुई गांव निवासी 65 वर्षीय जयप्रकाश सिंह के घर से अचानक लापता होने के पांच दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। इससे परिजनों में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।
परिजनों के अनुसार, 13 जनवरी को जयप्रकाश सिंह घर से सामान लेने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो उनके पुत्र मयंक सिंह ने अगले दिन सिंधोरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
इस संबंध में सिंधोरा थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज है और पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ