काशी। काशी की आत्मा कहे जाने वाले के कायाकल्प की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। वाराणसी प्रशासन ने घाट के पुनर्विकास से जुड़ी 3D तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें मणिकर्णिका घाट का नया, सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप स्पष्ट दिखाई देता है। इस परियोजना का उद्देश्य अंतिम संस्कार की व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और सुगम बनाना है, ताकि शोकाकुल परिजनों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
रूपा फ़ाउंडेशन को सौंपी गई जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने मणिकर्णिका घाट के आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी को सौंपी है। यह कार्य चरण-1, चरण-2 और चरण-4 के तहत युद्धस्तर पर किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार तय समय-सीमा में परियोजना को पूरा करने के लिए निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
आस्था से समझौता नहीं, संरक्षण के साथ विकास
मणिकर्णिका घाट केवल दाह-स्थल नहीं, बल्कि गहरी धार्मिक और ऐतिहासिक आस्था का केंद्र है। इसी कारण पुनर्विकास कार्य के दौरान प्राचीन दाह-घाटों और आसपास स्थित ऐतिहासिक मंदिरों को पूरी तरह सुरक्षित रखते हुए निर्माण किया जा रहा है, ताकि सदियों पुरानी परंपराएं अक्षुण्ण बनी रहें।
38 दाह-चिता स्थलों का होगा नवीनीकरण
परियोजना के तहत घाट पर मौजूद 38 दाह-चिता स्थलों का नवीनीकरण किया जाएगा। साथ ही आधुनिक चिमनियां स्थापित की जाएंगी, जिससे धुएं, अव्यवस्था और पर्यावरणीय प्रदूषण में कमी आएगी और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित व सुरक्षित होगी।
परिजनों व श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधाएं
घाट पर एप्रोच रैम्प, प्रतीक्षालय और व्यूइंग गैलरी का निर्माण प्रस्तावित है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले परिजनों को काफी सहूलियत मिलेगी और उन्हें लंबे समय तक खड़े रहने की परेशानी से राहत मिलेगी।
महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र का विशेष विकास
परियोजना के अंतर्गत के आसपास प्रार्थना और पूर्व-संस्कार के लिए एक विशेष धार्मिक स्थल विकसित किया जाएगा, जिससे धार्मिक क्रियाएं शांत और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सकें।
परंपरा और आधुनिकता का संतुलन
धार्मिक मान्यताओं का पूरा सम्मान रखते हुए लकड़ी ढुलाई के लिए अलग रैम्प, पंजीकरण कार्यालय, स्वच्छ पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। खुदाई के दौरान मिलने वाले किसी भी प्राचीन अवशेष या मूर्तियों को नष्ट नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें नए ढांचों में सम्मानपूर्वक पुनः स्थापित किया जाएगा।
प्रशासन का मानना है कि परियोजना पूर्ण होने के बाद मणिकर्णिका घाट न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि सुविधा, व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से भी देश के सबसे आदर्श दाह-घाटों में शामिल होगा।
— रॉयल शाइन टाइम्स पेपर के लिए विशेष रिपोर्ट

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ