कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सोनभद्र में कई थाना प्रभारियों के तबादले

सोनभद्र।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक को प्रभारी निरीक्षक थाना पन्नूगंज से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन बनाया गया है। वहीं निरीक्षक को थाना चोपन से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना पन्नूगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक , जो अब तक थाना पिपरी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे, को थानाध्यक्ष विण्ढमगंज नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, उपनिरीक्षक को थाना चोपन से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष शाहगंज बनाया गया है।

सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश से अवगत होकर तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा अनुपालन आख्या शीघ्र प्रस्तुत करें।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर सहित संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ प्रेषित की गई है। माना जा रहा है कि इन तबादलों से जनपद में पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी तथा कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

— रॉयल शाइन टाइम्स पेपर के लिए खबर

About The Author

Share the News