भ्रम फैलाने वाली खबरों पर काशीविद्वत्परिषद् का स्पष्ट पक्ष, प्रशासन से संवाद के बाद स्थिति साफ
वाराणसी। काशी स्थित ने मणिकर्णिका घाट के सुंदरीकरण कार्य के दौरान मूर्तियों के प्रभावित होने से जुड़ी समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों को लेकर शुक्रवार को एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की। बैठक में जिला प्रशासन से प्रत्यक्ष संवाद कर शासन की योजनाओं और जमीनी स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने परिषद् को अवगत कराया कि के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण कार्य के दौरान घाट किनारे स्थित एक मढ़ी की दीवार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई थी। इसी दीवार पर स्थापित अहिल्याबाई की मूर्ति, एक अन्य मूर्ति तथा एक शिवलिंग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी प्रभावित मूर्तियों को विधिवत पुनः स्थापित कर संरक्षित किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद परिषद् ने संतोष और भरोसा व्यक्त किया।
परिषद् ने अपने वक्तव्य में कहा कि मणिकर्णिका घाट केवल श्मशान नहीं, बल्कि आनंदवन है, जहां स्वयं तारक मंत्र से जीवों को मोक्ष प्रदान करते हैं। ऐसी मोक्षभूमि में स्वच्छता के साथ-साथ पवित्रता भी अनिवार्य है। परिषद् ने माना कि वर्तमान परिस्थितियों में घाट के विकास, स्वच्छता और सुंदरीकरण की आवश्यकता से इंकार नहीं किया जा सकता।
काशीविद्वत्परिषद् ने यह भी कहा कि कुछ तथाकथित लोगों द्वारा मलवे में मूर्तियों को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाया गया, जो अनुचित है। परिषद् इस बात से सहमत है कि घाटों का विकास और सुंदरीकरण पारंपरिक धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के साथ होना चाहिए। साथ ही जिला प्रशासन से अपेक्षा जताई गई कि भविष्य में धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों में मूल स्वरूप की रक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर परिषद् के विद्वानों से शास्त्रीय परामर्श लिया जाए।
परिषद् ने सभी सनातन धर्मावलंबियों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और मणिकर्णिका घाट के मर्यादानुरूप सुंदरीकरण में सहयोग करें। यह कार्य जनहित में है और महाश्मशान में शवदाह की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
बैठक की अध्यक्षता वशिष्ठ त्रिपाठी ने की। बैठक में रामचन्द्र पाण्डेय, राम किशोर त्रिपाठी, सदाशिव कुमार द्विवेदी, विनय कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार गर्ग, रमाकान्त पाण्डेय एवं दिव्यचेतन ब्रह्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री रामनारायण द्विवेदी ने किया।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ