चन्दौली में बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से बिहार ले जाया जा रहा था 435.5 किलो अवैध गांजा
चन्दौली। थाना सैयदराजा एवं स्वाट/सर्विलांस पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ट्रक से 435 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी (सदर) देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई।
एनएच-02 पर चेकिंग के दौरान खुलासा
दिनांक 16 जनवरी 2026 को थाना सैयदराजा पुलिस व स्वाट/सर्विलांस सेल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध ट्रक से गांजा लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर (उत्तरी लेन) पर काले शाह बाबा की मजार के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की गई।
कुछ ही देर में चन्दौली की ओर से आ रहे ट्रक संख्या UP 53 DT 4327 को रोका गया। ट्रक सवारों ने मछली लदे होने की बात कही, लेकिन तलाशी लेने पर मछली के 20 कार्टनों के नीचे 18 बंडलों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे यह गांजा ओडिशा से बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने वाले थे। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने मृत प्यासी मछली के कार्टनों के नीचे गांजा छिपाया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनका मंसूबा नाकाम हो गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- प्रियांशू पटेल (24 वर्ष), निवासी विशुनपुरा, थाना मड़िहान, जिला मिर्जापुर
- प्रदीप कुमार (19 वर्ष), निवासी विशुनपुरा, थाना मड़िहान, जिला मिर्जापुर
- अखिलेन्द्र प्रताप (23 वर्ष), निवासी विशुनपुरा, थाना मड़िहान, जिला मिर्जापुर
तीनों के खिलाफ थाना सैयदराजा में मु.अ.सं. 16/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी का विवरण
- एक ट्रक (UP 53 DT 4327)
- 20 कार्टन मृत प्यासी मछली
- 435 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा
इस पूरी कार्रवाई में थाना सैयदराजा पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस सेल के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ