न्याय की काशी में ऐतिहासिक आगमन: शीर्ष न्यायाधीशों का वाराणसी दौरा

वाराणसी। न्याय की नगरी काशी आज ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश और इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आज दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंच रहे हैं।

आगमन के उपरांत दोनों शीर्ष न्यायाधीश में दर्शन-पूजन करेंगे। रात्रि विश्राम Taj Hotel में होगा। 17 जनवरी को यह प्रतिनिधिमंडल चंदौली में जिला न्यायालय के शिलान्यास कार्यक्रम में सहभागिता करेगा।

18 वरिष्ठ न्यायाधीशों के साथ काशी आगमन

इस विशेष अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीशों सहित इलाहाबाद हाईकोर्ट के 18 वरिष्ठ न्यायाधीश भी वाराणसी पहुंच रहे हैं। न्यायिक प्रतिनिधिमंडल के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था सख्त

आयुक्त ने सुरक्षा, प्रवास और दर्शन-पूजन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने यात्रा मार्गों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक सुचारु रखने के निर्देश दिए।

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, गोदौलिया मार्ग डायवर्ट

एडीसीपी ट्रैफिक के अनुसार—

  • मैदागिन से गोदौलिया तक नो-व्हीकल जोन
  • गोदौलिया से काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाले वाहन शाम 6:00 बजे से पाण्डेय हवेली/रामापुरा की ओर डायवर्ट
  • पड़ाव/सूजाबाद से शहर में आने वाले मालवाहक वाहन दोपहर 3:00 बजे से प्रतिबंधित, रामनगर की ओर डायवर्जन
  • चार पहिया वाहन शाम 5:00 बजे से प्रतिबंधित, डायवर्जन रामनगर की ओर
  • टैंपो ट्रेवलर व टूरिस्ट वाहन नमो घाट पर प्रतिबंधित; पार्किंग बसंता कॉलेजपानी टंकी रेलवे मैदान में
  • शनिवार को रिंग रोड फेज-02 से चंदौली की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन सुबह 8:00 बजे से बंद

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और जारी निर्देशों का पालन कर प्रशासन को सहयोग दें।

— रॉयल शाइन टाइम्स

About The Author

Share the News