पिंडरा | फूलपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 24 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक फूलपुर अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमित कुमार पांडेय एवं उपनिरीक्षक मुनिशंकर वर्मा ने मुखबिर की सूचना पर करखियाव गेट के पास से विजय राजभर, निवासी फूलपुर, को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से हरे रंग की जरीकैन में 14 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद की गई।
वहीं दूसरी कार्रवाई में फूलपुर क्षेत्र से संजय राजभर को 10 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
स्थान:
रॉयल शाइन टाइम्स पेपर के लिए खबर

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ