कोहरे ने रोकी फ्लाइट, सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

🔴 विशेष खबर | रॉयल शाइन टाइम्स

पिंडरा।
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अपने प्रथम काशी आगमन पर दो दिवसीय प्रवास पूर्ण करने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए। काशी प्रवास के दौरान उन्होंने संगठनात्मक बैठकें कर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।

दिल्ली जाने के लिए से निर्धारित की फ्लाइट घने कोहरे के कारण निरस्त हो गई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सड़क मार्ग से प्रस्थान करने का निर्णय लिया।

लखनऊ के लिए सड़क मार्ग से रवाना होने से पूर्व सहारा होटल पर भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रोटोकॉल प्रभारी एवं क्षेत्र उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि काशी भाजपा संगठन की रीढ़ है और आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा।

👉 रॉयल शाइन टाइम्स

About The Author

Share the News