को बड़ी सफलता मिली है। कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में दर्ज करीब 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामलों में वांछित चल रही अभियुक्ता को इंटर-स्टेट ऑपरेशन के तहत से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त काशी जोन व अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना चौक दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्ता को दबोचने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तारी का विवरण
- अभियुक्ता: रिचा भार्गव (उम्र लगभग 45 वर्ष)
- पता: सीके 58/12, नारायण कटरा, नीचीबाग, थाना चौक, वाराणसी
- गिरफ्तारी स्थान: करीम रेस्टोरेंट, टीडीआई मॉल, थाना कुंडली, जनपद
- दिनांक/समय: 07 जनवरी 2026, रात 02:30 बजे
क्या है पूरा मामला
शिकायतकर्ता घनश्याम प्रसाद चौधरी के अनुसार, कागज के थोक व्यापार से जुड़ी उनकी फर्म से अभियुक्ता और उसके पति ने विभिन्न फर्मों के माध्यम से व्यापार करते हुए विश्वास कायम किया। बाद में करीब 35 लाख रुपये का माल बिना भुगतान किए लेकर फरार हो गए। बकाया रकम की लगातार मांग के बावजूद भुगतान नहीं किया गया और अंततः अभियुक्त दंपती ने कार्यालय व आवास बंद कर संपर्क तोड़ लिया।
दर्ज मुकदमे व आपराधिक इतिहास
अभियुक्ता के विरुद्ध थाना चौक, चेतगंज और लंका सहित कमिश्नरेट वाराणसी के कई थानों में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले अभियुक्ता के पति को थाना लंका पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- दिलीप कुमार मिश्रा – प्रभारी निरीक्षक, थाना चौक
- अभिषेक कुमार त्रिपाठी – उप निरीक्षक, चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल
- अली अतहर – उप निरीक्षक, चौकी प्रभारी तेलियाबाग
- मानसी वर्मा – महिला उप निरीक्षक
- एकता पासवान – मुख्य आरक्षी
- अश्वनी कुमार सिंह – सर्विलांस सेल
फिलहाल अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रॉयल शाइन टाइम्स पेपर के लिए खबर

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ