पिंडरा।विकास खंड पिंडरा के खरगपुर मुसहर बस्ती की महिलाओं ने एसडीएम पिंडरा के समक्ष गुहार लगाते हुए कहा कि वे मुसहर समाज से हैं और पिछले कई वर्षों से जिस भूमि पर निवास कर रही हैं, उस भूमि का न तो उन्हें आवासीय पट्टा प्राप्त है और न ही घरौनी दी गई है।
महिलाओं ने बताया कि भूमि के वैध दस्तावेज न होने के कारण हम लोगों को सरकारी आवास की सुविधा भी नहीं मिली है जिसके चलते हम लोग मड़ई व खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। तथा हम लोगों के मन में हमेशा यह भय बना रहता है कि कोई दबंग व्यक्ति कभी भी उनकी जमीन पर कब्जा कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समस्या को लेकर हम लोग कई बार संबंधित अधिकारियों को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
आज सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से विमुक्त, घुमंतु, अर्धघुमंतु एवं मुसहर समुदाय की महिलाएं प्रेम नेट के अगुवाई में प्रशासन से मांग की कि उन्हें प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत शीघ्र घरौनी एवं भूमि अधिकार प्रदान किए जाएं, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।
इस मौके पर शीला, ज्योति, परमिला, निर्मला सहित नट समुदाय संघर्ष समिति के साथी उपस्थित रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ