पिंडरा।बाबतपुर स्थित एस.एस. पब्लिक स्कूल के कक्षा 1 के छात्र ईशान त्रिपाठी ने हिंदी विकास संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित हिंदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। ईशान की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. प्रबोध नारायण सिंह तथा कक्षा शिक्षिका रीमा सेठ और सुषमा सिंह ने ईशान को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता ईशान की लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। ईशान त्रिपाठी वाराणसी के एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार प्रशांत त्रिपाठी के पुत्र हैं।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ