।
लगातार बढ़ती ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया है। जनपद में संचालित प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय आगामी 05 जनवरी 2026 एवं 06 जनवरी 2026 को बंद रहेंगे।
यह आदेश जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया है।
किन-किन स्कूलों पर लागू होगा आदेश
यह आदेश जनपद वाराणसी के निम्नलिखित सभी विद्यालयों पर लागू होगा—
- राजकीय विद्यालय
- अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय
- निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय
- , एवं अन्य सभी बोर्ड
- प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालय
बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता
प्रशासन के अनुसार, अत्यधिक ठंड और कम दृश्यता (घना कोहरा) के कारण बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
— रॉयल शाइन टाइम्स पेपर

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ