वाराणसी। प्रयागराज में आयोजित माघ मेला–2026 (03 जनवरी से 17 फरवरी 2026) के दौरान स्नान पर्वों पर लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए कमिश्नरेट वाराणसी की ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक यातायात, पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। इसका उद्देश्य है कि से लौटने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और काशी में स्नान–दर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।
प्रमुख स्नान पर्व व अनुमानित भीड़
- मकर संक्रांति (14–16 जनवरी 2026): 3–4 लाख
- मौनी अमावस्या (18–20 जनवरी 2026): 1–2 लाख
- बसंत पंचमी (24–25 जनवरी 2026): 1–2 लाख
- माघी पूर्णिमा (02–03 फरवरी 2026): 4–5 लाख
- महाशिवरात्रि (16–17 फरवरी 2026): 4–5 लाख
प्रभावित क्षेत्र: दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट एवं शहर के आंतरिक घाट।
सड़क व रेल यातायात व्यवस्था (संक्षेप में)
- प्रयागराज से वाराणसी आने वाली बस/चारपहिया गाड़ियों के लिए रिंग रोड, NH-19 सहित निर्धारित मार्गों का उपयोग।
- गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, चंदौली की ओर जाने वाले भारी/मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित।
- बनारस, कैंट व सिटी रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त ऑटो/ई-रिक्शा और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती।
पार्किंग व होल्डिंग एरिया
शहर के बाहर (बड़े पार्किंग स्थल):
रोहनिया, हरहुआ, भुल्लनपुर, अखरी, रामनगर, डोमरी ग्राउंड।
शहर के भीतर (चिन्हित पार्किंग):
गोदौलिया, बेनियाबाग, टाउनहॉल, जय नारायण इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, अस्सी–सामने घाट क्षेत्र, नमो घाट मार्ग।
भीड़ अधिक होने पर स्कूल/कॉलेज के होल्डिंग एरिया में वाहनों को 12–24 घंटे तक रोका जा सकेगा।
ऑटो व ई-रिक्शा के वैकल्पिक रूट
गोलगड्डा–मैदागिन, लहुराबीर–मलदहिया–सिगरा–रथयात्रा, लंका–नरिया–सुंदरपुर, चौकाघाट–पाण्डेयपुर सहित निर्धारित 6 रूट लागू रहेंगे।
शहर के भीतर प्रतिबंध व बैरियर
राजघाट/नमो घाट, भदऊ चुंगी, गोलगड्डा–विशेश्वरगंज, मैदागिन–गोदौलिया, लक्सा–रामापुरा, अस्सी–रविदास गेट सहित कई स्थानों पर समयानुसार प्रतिबंध/डायवर्जन रहेगा।
संवेदनशील घाट क्षेत्रों की ओर केवल पास-युक्त वाहन ही जा सकेंगे।
सहायता हेतु संपर्क
- ट्रैफिक कंट्रोल रूम: +91 7839856994
- ट्रैफिक हेल्पलाइन: +91 7317202020
अपील: सभी नागरिक व श्रद्धालु निर्धारित रूट, पार्किंग और ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें, ताकि काशी में स्नान व दर्शन सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो सकें।
— रॉयल शाइन टाइम्स पेपर के लिए खबर

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ