बनारस बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

पिंडरा।
बनारस बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट शशांक शेखर त्रिपाठी का तहसील पिंडरा के अधिवक्ताओं ने सोमवार को भव्य स्वागत किया।
इस दौरान नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहाकि अधिवक्ताओ के इस मान सम्मान को आजीवन नही भूलेंगे। लगातार तीसरी बार उपाध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद मिलना सम्मान की बात है। उन्होंने पिंडरा तहसील के अधिवक्ताओं को हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान स्वागत करने वालो में तहसील बार पिंडरा के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष अशोक पांडेय, प्रितराज माथुर, सतेंद्र पाठक, सतीश पांडेय, सुनील पटेल गुड्डू, अविनाश चौबे समेत अनेक अधिवक्ता रहे।

About The Author

Share the News