पिंडरा।ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के बावजूद तहसील प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर अलाव न जलाए जाने से ग्रामीणों व व्यापारियों में आक्रोश है।
बताते चलें कि तहसील प्रशासन द्वारा 20 स्थानों पर अलाव जलाने के स्थान को चिन्हित किया गया है लेकिन कही भी अलाव जलता नही दिखा। पिंडरा के व्यापारी नेता रमेशचन्द्र जायसवाल ने बताया कि पिंडरा बस स्टैंड पर पहले अलाव जलता था लेकिन कड़ाके के ठंड के बीच गत एक सप्ताह से अलाव नही जल रहा है। वही फूलपुर निवासी जितेंद्र जायसवाल व सिंधोरा निवासी सोनू मोदनवाल ने बताया कि चिन्हित स्थान पर इस बार अलाव नही जलता दिखा। जबकि इस बाबत तहसीलदार विकास पांडेय ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 20 स्थान पर अलाव जलाने के निर्देश कानूनगो व लेखपाल को दिए गए हैं।
बताते चलें कि बुधवार को ठंड से पिंडरा तहसील में एक अधिवक्ता के बेहोश होने व पिंडरा में एक राहगीर के बेहोश होने की घटना हो चुकी है। वही पीएचसी पर प्रतिदिन ठंड से पीड़ित होकर ग्रामीण इलाज के लिए पहुच रहे हैं।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर