चौबेपुर, वाराणसी।
महिलाओं की शिक्षा, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाली महान शिक्षिका एवं समाजसेविका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में भंदहां कला कैथी ग्राम स्थित आशा लाइब्रेरी में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में लाइब्रेरी से जुड़ी बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सावित्रीबाई फुले के संघर्ष, विचारों और समाज में उनके अतुलनीय योगदान को अपने निबंधों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस समय शिक्षा की अलख जगाई, जब बेटियों को पढ़ाना समाज के लिए एक बड़ा संघर्ष माना जाता था। उन्होंने सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका जीवन आज भी समाज को समानता, साहस और प्रगति का मार्ग दिखाता है।
निबंध लेखन प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं की लेखन क्षमता को विकसित करने के साथ-साथ उनमें सामाजिक चेतना और आत्मविश्वास को जागृत करना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सौरभ चन्द्र, साधना पाण्डेय, प्रदीप सिंह, सरोज एवं सनी का विशेष योगदान रहा।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ